{"_id":"67e599287543076e2803d069","slug":"pranayam-relieves-stress-rewari-news-c-198-1-rew1001-217069-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्राणायाम से दूर होता है तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्राणायाम से दूर होता है तनाव
Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में योग विभाग की तरफ से संचालित साप्ताहिक कार्यशाला में स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. इंदु शर्मा (राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, सहायक प्रोफेसर योग, मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ योग) ने विद्यार्थियों को योग के स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान के बारे में बताया। कार्यशाला में डॉ. शर्मा ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर का लचीलापन, मानसिक शांति और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही उन्होंने ध्यान और प्राणायाम के महत्व को भी बताया, जो मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।
इस सत्र में योग के विभिन्न योगाभ्यासों का प्रदर्शन भी कराया गया, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के तरीके भी साझा किए गए। डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि आज के समय में योग जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और इसे नियमित रूप से अपनाकर हम अनेक रोगों से बच सकते हैं। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों ने इस सत्र को अत्यधिक प्रेरणादायक और लाभकारी बनाया।
विज्ञापन
प्रोफेसर एनपी गिरि ने आए हुए मुख्य वक्ता का स्वागत किया और कार्यशाला के समन्वयक डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सह-समन्वयक डॉ. अमनदीप ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर योग शिक्षक अमित कुमार व हनुमंत सहित सभी विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।