फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   power cut, electricity department, worker, strike, rewari

दो घंटे के पावर कट से शहरवासियों के छूटे पसीने

Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
power cut, electricity department, worker, strike, rewari
पावर कट से शहरवासियों के छूटे पसीने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर राज्यव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन जिले 83 फीसदी बिजली निगम कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान दोपहर ढाई बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक पावर कट लगने से शहरवासियों के पसीने छूट गए। वहीं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खुद एसई इंद्रजीत यादव फील्ड में रहे। उन्होंने बताया कि दिन भर में तीस-चालीस शिकायतों के साथ भिवानी में पावर सप्लाई में परेशानी हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में भी दो घंटे से ज्यादा का पावर कट रहा, जो कि बाद में ठीक कर लिया गया। गौरतलब है कि कर्मियों की हड़ताल के चलते एसई, एक्सईएन जेसी जैन एवं सभी एसडीओ समस्या का समाधान नहीं होने पर स्वयं फाल्ट को ठीक कराने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी मॉडल टाऊन, सेक्टर-10 एवं सेक्टर चार सहित कई स्थानों पर एक्सईन जेसी जैन मौके पर पहुंचकर फाल्टों को ठीक कराया। सबसे बड़ी बात यह है कि रात के समय शहर में पावर कट के दौरान भी रात डेढ़ बजे तक भी अधिकारी लोगों के फोन उठाने के साथ समस्या का समाधान में जुटे रहे।
विज्ञापन


जनता को परेशान करना नहीं, हमारी लड़ाई निगम के हक  में
ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के नेता महावीर पहलवान एवं किरोडमल सांभरियां ने नेहरू पार्क में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है। इसी के चलते कोई भी कर्मचारी बिजली सप्लाई में बाधा नहीं पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि लेकिन सरकार कर्मचारियों का दमन करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 85 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि सरकार 36 फीसदी का आंकड़ा पेश कर मीडिया एवं लोगों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके नेताओं को बुलाकर समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो हड़ताल अनिश्चित कालीन भी हो सकती है। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ के नेता हीरालाल, चंद्रभान एवं कौशल्या देवी सहित अनेक नेताओं ने नेहरू पार्क पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान धनराज सिंह, अभय सिंह, नरेश कुमार, शकन चांदना, बिजेंद्र, जीतू सिंह, बबलेश, मनोज सैनी, योगेश कुमार, जेई कुलदीप, राजबीर, प्रवीन, जयसिंह व मुल्कराज सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

54 में से 43 जेई हड़ताल में शामिल
रेवाड़ी सर्कल सचिव रहीश यादव ने बताया कि रेवाड़ी में 460 में से 320 अनुबंध कर्मचारियों के साथ 530 स्थाई कर्मचारी एवं 55 एचपवीएन कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैँ। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी सर्कल में 54 जूनियर इंजीनियर हैं, जिनमें से 43 जेई हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 11 जेई ही काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर लोगों को झूठी सूचनाएं देने का काम कर रहे हैं।


वर्जन-
भिवानी में आई समस्या के कारण दिन में पावर कट का सामना करना पड़ा। दिन में आई शिकायतों के निवारण के लिए सभी अधिकारी स्वयं ठीक कराने में लगे हुए हैं। हमारी प्राथमिकता लोगों को परेशानी से बचाना है।
-इंद्रजीत यादव, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed