{"_id":"61d5cd338a91cc41ed5b769b","slug":"ponds-will-be-renovated-people-should-immediately-remove-illegal-occupation-dc-rewari-news-rtk6349146106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, लोग तुरंत हटा लें अवैध कब्जे : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, लोग तुरंत हटा लें अवैध कब्जे : डीसी
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सरकार तालाबों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए कृतसंकल्प है। तालाबों का रख-रखाव होने से लोगों को इतिहास की जानकारी भी मिलती रहेगी। जिले में तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। तालाब की जमीन पर कब्जा करने वाले तुरंत ही इस पर से कब्जा हटा लें। अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने पर कब्जाधारियों को हर्जाना भी देना होगा। उक्त बातें डीसी यशेंद्र सिंह ने कहीं हैं। वे बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि तालाबों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया है, जो तालाबों के संरक्षण के साथ इन्हें विकसित करने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि तालाबों का सुंदरीकरण में विशेष स्थान है। इसके अलावा इनका ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व भी है। तालाबों को संरक्षित करने से शहर व आसपास के क्षेत्र में गिरते हुए भूजल स्तर में भी सुधार होगा।
डीसी ने कहा कि साथ ही शहर के सुंदरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने वर्तमान में जिले में कुल 1063 तालाब हैं, जिनमें से गांवों में 1050 तथा शहर में 13 हैं। इसमें रेवाड़ी में 7, बावल में 5 व धारूहेड़ा में 1 तालाब शामिल है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे तालाबों के संरक्षण में सरकार व जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तालाबों के माध्यम से किसान अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधार सकते हैं। बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, डीडीपीओ एचपी बंसल, ईओ नप अभय सिंह, सिंचाई विभाग की ओर से एससी व एक्सईएन आदि मौजूद रहे।