फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pollution levels are not decreasing even with the change in weather.

Rewari News: मौसम में बदलाव पर भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा

Wed, 03 Dec 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pollution levels are not decreasing even with the change in weather.
कोर्ट रोड पर सुबह के समय छाई हल्की धुंध। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री तथा अधिकतम में 3.5 डिग्री की गिरावट ने ठंड बढ़ा दी है। तेज धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी हुई है। वहीं मौसम बदलने के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बुधवार को अचानक बदलाव ने जिले में शीतलहर जैसे हालात बना दिए। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में जारी बर्फबारी और ठंड हवा मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचने लगी है। इसके कारण तापमान में यह तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। विभाग के मुताबिक अब आगे मौसम आमतौर पर 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने के कारण उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है जबकि दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम बदलने के बावजूद जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक्यूआई 333 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।

लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांस और फेफड़ों से संबंधित रोगों का भी खतरा बढ़ रहा है। प्रदूषण बढ़ने का कारण लगातार हो रहे निर्माण व सड़कों से उड़ रही धूल व कूड़ा जलाने को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed