{"_id":"5d979aef8ebc3e93a04e90e5","slug":"politcal-rewari-news-rtk5215605160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन 25 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल, तीनों सीटों पर कुल 62 उम्मीदवार, 7 को ले सकेंगे नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन 25 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल, तीनों सीटों पर कुल 62 उम्मीदवार, 7 को ले सकेंगे नाम वापस
विज्ञापन
रेवाड़ी।से भाजपा प्रत्याशी सुनील का नामांकन दाखिल कराते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत(
- फोटो : Rewari
जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 25 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, जजपा के उम्मीदवारों के अलावा मौजूदा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से 17, कोसली विधानसभा क्षेत्र से सात और बावल विधानसभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। इस तरह अब तक तीनों सीटों पर 62 उम्मीदवार पर्चे दाखिल कर चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) से सुनील मूसेपुर , मंजू निवासी मुसेपुर, कांग्रेस से चिरंजीव राव व अजय सिंह , इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से कमला देवी, स्वराज इंडिया से मंजू बाला, पीपीआई(डी) से करतार सिंह, जननायक जनता पार्टी (जजपा) से मलखान सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) से चंद्रशेखर सैनी व मोनिका सैनी, आम आदमी पार्टी (आप) से राजेश शर्मा हैं। इसके अलावा स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, विजय सोमाणी, प्रशांत उर्फ सन्नी, सुनील कुमार, सुरेश ने भी नामांकन दाखिल किया।
कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को सात नामांकन हुए। इसमें भाजपा से लक्ष्मण सिंह व सविता, जेकेपी से रतनलाल, जजपा से रामफल, पीपीआई(डी) से राजरतन ने पर्चे दाखिल किए। रामअवतार ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किरणपाल निवासी गुरावडा ने इनेलो से नामांकन दाखिल किया, वहीं पिंकी यादव धर्मपत्नी विजेंद्र सिंह ने इनेलो प्रत्याशी किरणपाल के कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। वहीं जगफूल, विनोद कुमारी, सुनील, सतपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।
विज्ञापन
बावल विधानसभा में शुक्रवार को 11 नामांकन हुए। इनमें जजपा से श्याम सुन्दर सबरवाल, पिंकी सबरवाल, भाजपा से बनवारी लाल, बहुजन समाज पार्टी से मच्छन्दर राय, आम आदमी पार्टी से रेखा देवी, भाजपा से डॉ. बनवारी लाल के कवरिंग उम्मीदवार पंकज, कांग्रेस से एमएल रंगा, पीपीआईडी से अत्तर सिंह, कांग्रेस से महेंद्र सिंह, इनेलो से संपतराम डहनवाल, नीरज डहनवाल, लोसुपा से लेखराम, स्वराज इंडिया पार्टी से संजय कुमार शामिल रहे। जबकि राकेश कांटीवाल, शशी देवी व उदय सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
सोमवार शाम तीन बजे से पहले नाम लिए जा सकते हैं वापस
जिला निर्वाचन अधिकारी यशेंद्र सिंह ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी शनिवारसुबह 11 बजे की जाएगी। प्रत्याशी या उसके द्वारा लिखित रूप में प्राधिकृत प्रस्तावक अथवा उसके एजेंट द्वारा 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन वापस लिया जा सकता है। शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।