फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   policeman son murder accused

पुलिसकर्मी के बेटे के हत्यारोंपियों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Fri, 04 Dec 2020 09:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
policeman son murder accused
विवाह समारोह में डीजे देखने गए करीब 25 वर्षीय युवक की गला घोटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन में आरोपियों को सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव डहीना निवासी मम्पू बुधवार रात को गांव में एक विवाह समारोह में डीजे देखने के लिए गया था, लेकिन वीरवार सुबह गांव के समीप एक ढाणी में गली में उसका शव पड़ा हुआ मिला। युवक के गले व चेहरे पर रस्सी से गला घोटने व चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन वारदात के दूसरे दिन भी खोल थाना पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया है, लेकिन तीनों ही टीमें अभी खाली हाथ है।
विज्ञापन

फोटोग्राफरों के कैमरेे से भी नहीं मिल रहा सुराग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाह समारोह की फोटोग्राफी कर रहे फोटोग्राफरों के कैमरों के फुटेज से भी पुलिस को कोई खास इनपुट नहीं मिल रहा है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से 3 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
नरेंद्र, डहीना चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed