फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police would deal strictly with those who bashes

हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Mon, 17 Mar 2014 12:20 AM IST
रेवाड़ी।
रेवाड़ी। Updated Mon, 17 Mar 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुल्हंडी के अवसर पर शांति भंग नहीं हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से शरारती तत्वों से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी। वाहनों पर रफ्तार के साथ हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ भी की जाएगी और नशे में वाहन चलाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने इस बाबत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। दुल्हंडी पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश देते हुए एसपी ने गश्त मजबूत करने को कहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे तत्वों पर निगाह के लिए प्रमुख स्थानों पर नाके भी लगाए गए हैं और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस त्यौहार पर आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए सभी थाना प्रबंधक अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे। त्यौहार के सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को किसी भी रूप में नहीं बख्शा नहीं जाएगा। दुल्हंडी का त्यौहार रंगाें से भरा भाईचारे का पर्व है, जिसे अच्छे माहौल में मनाकर सभी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हंडी पर्व पर युवक नशे में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हुड़दंग करते घूमते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने आमजन से अपील की है कि वे पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें ताकि त्यौहार पर किसी भी तरह की कोई वारदात नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed