फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police station 100 metter bike

पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पर खड़ी दो बाइक चोरी

Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
police station 100 metter bike
गांव नाहड़ में बाइक चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार को चोर पुलिस चौकी सेेे महज 100 मीटर दूर उप तहसील के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलों को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव नाहड़ निवासी कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उपतहसील के समीप उसके घर के बाहर उसकी बाइक खड़ी हुई थी। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक अन्य घटना में उपतहसील के ही सामने खड़ी बाइक को भी चोरी कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में नाहड़ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह किसी कार्य से उपतहसील में आया था। बाइक को बाहर खड़ी कर तहसील में चला गया था। कुछ देर बाद अपना काम निबटाने के बाद वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। शिकायत के बाद नाहड़ चौकी पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed