{"_id":"6999f4ad8c13b413f10d6fe7","slug":"police-search-for-jewellery-find-clue-of-buyer-too-rewari-news-c-198-1-rew1001-233968-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस को आभूषणों की तलाश, खरीदार का भी मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस को आभूषणों की तलाश, खरीदार का भी मिला सुराग
Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बास बिटौड़ी के रिटायर फौजी महाराम की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी किए गए 231 रुपये के सिक्के खालेटा के पास खेतों में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिक्के बरामद कर लिए हैं।
सीआईए टीम ने बास बिटौड़ी निवासी एलएलबी छात्र विशाल और खालेटा निवासी निजी अस्पताल के वार्ड बॉय साहिल को गिरफ्तार किया था। अदालत से दोनों आरोपियों का तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के बाद घर से करीब 55 ग्राम सोना, एक किलो चांदी, लगभग 35 हजार रुपये नकद और 231 रुपये के सिक्के चोरी किए थे।
सिक्कों को खालेटा के खेतों में मिट्टी के नीचे दबाया गया था, जिन्हें अब बरामद कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त पेचकस, चोरी किए गए आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आभूषणों के खरीदार का सुराग भी पुलिस को मिला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में अन्य खुलासे हो सकते हैं।
बता दें कि 60 वर्षीय महाराम का शव 3 फरवरी को चारपाई पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का खुलासा होने के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।