फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police raided spa centers, arrested 27 girls and 6 boys

Rewari News: स्पा सेंटरों पर पुलिस ने डाला छापा, 27 युवतियां और 6 युवक गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police raided spa centers, arrested 27 girls and 6 boys
स्पा सेंटरों से पकड़ी गई युवतियाें को पुलिस थाना लेकर जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
भिवाड़ी। औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में स्पा सेंटरों की आंड़ में संचालित कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा डाला। इस दौरान पुलिस ने 27 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी।
विज्ञापन


अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने सभी सेंटरों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में स्पा सेवाओं की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed