{"_id":"60768c228ebc3ed8330013ec","slug":"police-detained-farmers-before-deputy-cm-dushyant-chautala-reached-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : रेवाड़ी में दुष्यंत चौटाला का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : रेवाड़ी में दुष्यंत चौटाला का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 14 Apr 2021 12:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:01 PM IST
सार
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम के रास्ते रेवाड़ी पहुंचेंगे। उधर, किसान शहर के नेहरू पार्क में सुबह साढ़े 10 बजे जुटना शुरू हो गए थे। पार्क में पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसानों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। दुष्यंत चौटाला का कार्यक्रम शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान व्यवस्था को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी पुलिस पर है।
विज्ञापन
Haryana
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर कांस्य प्रतिमा के अनावरण करने पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने की चेतावनी के चलते खुफिया विभाग व पुलिस अधिकारी अलर्ट पर रहे। किसान जैसे ही सुबह 10 बजे पार्क में एकत्रित होना शुरू हुए पुलिस बल ने किसानों को घेरकर वहीं हिरासत में ले लिया। हालांकि इस दौरान कुछ किसान पुलिस को चकमा देकर निकल गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनको भी दबोच लिया।
विज्ञापन
12 बजे होने वाले कार्यक्रम से एक घंटा पहले 13 मुख्य किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद इन्हें मॉडल टाउन और रामपुरा थाने में रखा गया। शाम साढ़े पांच बजे इन किसान नेताओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद बांड भरवाकर इनको छोड़ दिया गया। शहर में करीब 500 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे, एक कंपनी आरएएफ की भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
सुरक्षा का जिम्मा खुद एसपी अभिषेक जोरवाल ने संभाला हुआ था। करीब साढ़े 4 बजे गढ़ी बोलनी रोड पर आयोजित कार्यक्रम के बाद दुष्यंत चौटाला शहर के केएलपी कॉलेज में हेलीकॉप्टर में सवार होकर राजस्थान के लिए निकल गए। इसके बाद प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं प्रशासन की ओर से करीब साढ़े पांच बजे गिरफ्तार किए गए किसानों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन थाने में बंद किसानों ने शाम पांच बजे रिहा होने के बाद कहा कि कार्यक्रम का नहीं समाज को तोड़ने वाले नेताओं का विरोध किया जा रहा है। इन नेताओं का समाज से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर उनके आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकती है, इसके लिए विरोध लगातार जारी रहेगा।
दूध व गंगाजल से नहलाएंगे प्रतिमा : किसान
गिरफ्तार किए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब की प्रतिमा को दूध व गंगाजल ने नहलाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों में ईश्वर सिंह महलावत, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान समय सिंह, मुकेश शर्मा, नवीन सोहलोत, अशोक यादव, दीपचंद यादव, राजेंद्र राठी व राजेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी को एसडीएम कोर्ट से जमानत दी गई।