फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police commissioner facebook id hake money

दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत के पुलिस आयुक्त जीजा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का खेल

Tue, 18 Aug 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
police commissioner facebook id hake money
दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत के पुलिस आयुक्त जीजा आईपीएस ओपी सिंह की फर्जी आईडी से मदद के नाम पर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। ठग ने शहर निवासी एक सोसायटी के प्रधान को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मद्द करने के बहाने पैसे मांगे, लेकिन प्रधान ने इसकी सूचना फरीदाबाद पुलिस आयुक्त आईपीएस ओपी सिंह को देकर जागरूक नागरिक होने का दायित्व निर्वहन किया।
विज्ञापन

ईडन गार्डन सोसायटी के प्रधान अभिषेक झांब ने बताया कि रविवार को उनके पास आइपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। झांब पहले से ही ओपी सिंह के फेसबुक फ्रेंड हैं। फर्जी आईडी पर ठग ने ओपी सिंह व उनकी पत्नी की फोटो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ लगाई हुई है। झांब ने बताया कि रविवार को जैसे ही फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की तो ठग ने मद्द करने के नाम पर पैसे मांगे। झांब ने कहा कि तुरंत समझ में आ गया कि ठगी करने का प्रयास हो रहा है। सोसायटी प्रधान ने इसकी सूचना ओपी सिंह को उनके व्हॉट्सएप नंबर पर भी दी। बता दें कि अभिनेता सुशांत के जीजा फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त आईपीएस ओपी सिंह बीते साल रेवाड़ी में हुए रन फॉर नेशन कार्यक्रम के तहत करीब सात दिन तक रेवाड़ी के लोगों के संपर्क में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed