फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police caught the one who fired before the marriage

लग्न से पहले फायरिंग करने वाले को पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police caught the one who fired before the marriage
लग्न समारोह से पहले लड़के वाले के घर पहुंच कर फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने देसी पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार खोल थाना क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार के लड़के सचिन का रिश्ता जिले के ही गांव नेहरूगढ़ में तय हुआ था। 12 मई को सचिन का लग्न था। इससे पहले ही चरखी दादरी के गांव मिसरी के रहने वाला बलराम उर्फ बल्लू अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया। सचिन के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। जैसे ही सचिन बाहर निकला तो बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उसने शादी की तो अंजाम बुरा होगा और फिर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। बलराम उर्फ बल्लू बहन के घर नेहरूगढ़ में रह रहा है।

मंगलवार की देर शाम सीआईए-2 धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि एक बदमाश बाइक पर कुंड-डहीना रोड स्थित जैनाबाद के पास खड़ा है। उसके पास देसी पिस्टल भी है। सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाश बाइक स्टार्ट कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह वही बलराम उर्फ बल्लू है जिसने सचिन के घर के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से देसी पिस्टल मिली। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed