{"_id":"69fa34d073e210ea2d0258de","slug":"police-arrested-338-accused-in-one-month-rewari-news-c-198-1-rew1001-237941-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक माह में पुलिस ने 338 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक माह में पुलिस ने 338 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने अप्रैल में अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 338 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भगोड़ा घोषित किए गए 35 आरोपी हैं।
पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 455 बोतल देसी शराब, 113 बोतल अंग्रेजी शराब, 259 बोतल बीयर और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जुआ और सट्टा खाईवाली के 5 मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 85,650 रुपये बरामद किए।
चार आरोपियों को 32 ग्राम स्मैक और 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। तीन आरोपियों को 2 कट्टा, 1 पिस्टल और 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
आठ आरोपियों को चोरी की दो कार और 4 बाइक और 22.61 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया। गृहभेदन के मामलों में 9 आरोपियों को पकड़कर 3 लाख 30 हजार रुपये से अधिक का सामान बरामद किया गया।
इसके अलावा 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। लापता 78 व्यक्तियों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया, जिनमें 20 नाबालिग शामिल थे।
अप्रैल माह में 45 ब्लैक फिल्म लगे वाहन, 105 ड्रिंक एंड ड्राइव, 1909 बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 1739 ट्रिपल राइडिंग, 4640 लेन चेंजिंग और अन्य मामलों में चालान किए गए। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।