फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Poisoning death of the daughter in law, mother in murder case

जहर से बहू की मौत, सास पर हत्या का केस

Fri, 02 May 2014 01:09 AM IST
रेवाड़ी।
रेवाड़ी। Updated Fri, 02 May 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाना जाटूसाना क्षेत्र के गांव दखोरा में विवाहिता की मौत हो गई। आरोप है कि सास ने बहू को जहर खिलाया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी सास की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



गांव सिहोर निवासी मुसद्दी लाल ने अपनी दो पुत्रियों की शादी आठ साल पहले गांव दखोरा निवासी सतबीर के दो बेटे अनिल और सुधीर से की थी। बताया गया है कि उसने शादी में खूब दान- दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटियों को सास कृष्णा परेशान करती थी। पुलिस को दी शिकायत में मुसद्दी लाल ने बताया कि 30 अप्रैल की रात  को उसकी बेटी किरण को जहर दे दिया और जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना  पुलिस ने किरण के पिता मुसद्दी लाल की शिकायत पर सास कृष्णा पत्नी सतबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। किरण के एक पांच साल का बेटा भी है और उसका ससुर राजस्थान में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला कृष्णा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। कृष्णा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
-सुमित कुमार, थाना प्रभारी, जाटूसाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed