फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PNG gas line damaged at Phoolbagh Chowk, causing panic

Rewari News: फूलबाग चौक पर पीएनजी गैस लाइन डैमेज, अफरा-तफरी मची

Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
PNG gas line damaged at Phoolbagh Chowk, causing panic
फोटो : 18फूलबाग चौक पर पीएनजी गैस की डैमेज लाइन। संवाद
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। फूलबाग चौक पर रीको फायर स्टेशन के पीछे एसकेएन कंपनी की प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पाइपलाइन सोमवार दोपहर करीब 4 बजे क्षतिग्रस्त हो गई। तेज प्रेशर से गैस का रिसाव शुरू होते ही जोरदार आवाज हुई और गैस फैल गई जिससे इलाके में हड़बड़ी मच गई।
विज्ञापन

लोग इधर-उधर भागने लगे और तुरंत कंपनी की टीम को सूचना दी गई। गनीमत रही कि इस दौरान आग नहीं लगी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की जानकारी मिलते ही एसकेएन कंपनी की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्वालिटी टीम) मौके पर पहुंची लेकिन उनके पास तत्काल लीकेज रोकने के पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण वे कुछ देर बाद लौट गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त संसाधन लेकर लौटेंगे, उसके बाद ही मरम्मत संभव होगी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाल्व बंद कर गैस का रिसाव रोका गया। अब कंपनी की टीम डैमेज्ड पाइपलाइन की मरम्मत में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर चिंता जताई है और थर्ड पार्टी के ठेकेदारों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती बरती जाए। यह घटना पीएनजी नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रही है।

-------
जिम्मेदारी का पता लगा रहे
एसकेएन कंपनी के जनरल मैनेजर खालिद ने बताया कि वहां पर कोई थर्ड पार्टी का काम चल रहा था जिसके दौरान हमारी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रिसाव शुरू होते ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। अभी हम उन लोगों की पहचान और जिम्मेदारी का पता लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम करने वाले लोग कौन थे, कितने लोग थे और क्या निर्माण कार्य चल रहा था, इसकी कोई ठोस जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित वाल्व को बंद कर सप्लाई रोक दी है, जिससे इलाके में कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed