फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   players won three gold and two silver medals in kick boxing competition villagers welcomed

Rewari News: किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड और दो रजत पदक जीते, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
players won three gold and two silver medals in kick boxing competition villagers welcomed
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेपाल में यूथ स्पोर्ट्स एंड एक्टिविटीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 26 से 30 मार्च तक किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेवाड़ी जिले के गांव भाड़ावास के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड और 2 रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया गया।

किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव संदीप यादव ने बताया कि नेपाल में हुई किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले गांव भाड़ावास के 5 खिलाड़ियों ने अलग-अलग किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमे मयंक अजमेरिया पुत्र चंद्रशेखर ने 55 किलो जूनियर, पारस अजमेरियां पुत्र संजय कुमार ने 40 किलो जूनियर, कुणाल तिवारी पुत्र आनंद तिवारी ने 50 किलो जूनियर में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं रवि पुत्र सेठ सिंह ने 70 किलो जूनियर और देवांशू तिवारी पुत्र महेश तिवारी ने 75 किलो जूनियर भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए। शनिवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों के स्वागत में गांव में खुशी की लहर दौड़ उठी। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों के साथ कोच संदीप यादव को फूलमाला और गुलदस्ते देकर बधाई दी। इसके बाद खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक मंदिर बाबा मोहन दास के दर्शन कर महंत महावीर दास से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed