फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Play DJ after 11 pm then fine 21 thousand

गर्मियों में 11 बजे के बाद डीजे बजा तो लगेगा 21 हजार जुर्माना

Thu, 21 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 21 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Play DJ after 11 pm then fine 21 thousand
ग्राम सभा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बुड़ौली में बुधवार को विशेष ग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां विकास कार्यों पर खुल कर चर्चा हुई, वहीं अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। डीजे बंद करने के लिए प्रस्ताव रखा गया, लेकिन युवाओं के विरोध के बाद प्रस्ताव पास हुआ कि गर्मियों में रात 11 तो सर्दियों में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाया जा सकेगा। इसके बाद डीजे बजा तो 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा ये निर्णय लिया गया कि गांव की पानी की टंकियों पर कोई भी ग्रामीण अपने पशुओं को नहीं नहलाएगा। गलियों में कोई भी अतिक्रमण नहीं करेगा। ऐसा करता है तो उस पर 1100 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


 सरपंच जयकुमार ने कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा। अगर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्र्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पशुओं को लावारिस न छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री के अध्यापक पंचायत उपलब्ध कराएंगे। जिसका खर्चा बच्चे और पंचायत देगी।
विज्ञापन


वहीं गांव में पोस्टमास्टर की जगह निर्धारित करने, पानी की बचत के लिए नलों में टूटियां लगाए जाने का फैसला हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को कृषि अधिकारी एडीओ डॉ सुमित यादव ने कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी व पानी की जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि में उपयोग होने वाले यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया। सभा में स्वच्छत भारत निर्माण व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान में अपना सहयोग करने का आह्वान किया।  इस मौके पर सभा के नोडल अधिकारी मनरेगा एबीपीओ विपिन आर्य, ग्राम सचिव लेखेन्द्र, रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों पर हुई चर्चा
आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा खुल कर विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बुडौली से सीहा तक के कच्चे मार्ग को पक्क करवाना, खालेटा मार्ग पर मिट्डी डलवार का ठीक करना, पंचायत घर में मिट्टी भरत व पार्क का निर्माण, समाधों वाली टंकी व खाबड़े वाली टंकी का निर्माण करवाना, हरिजन बस्ती वाली टंकी का नव निर्माण करवाना, खाबड़ा वाले जोहड़ में पानी की निकासी का समाधान कराना, आंगनवाड़ी भवन का निर्माण करवाना, किसान सेवा केन्द्र निर्माण कार्य, शामघाट के रास्ते को पक्का व चारदीवारा करवाना, गांव क अंदर व्यायामशाला बनाना, गांव के अंदर सौलर लाइट लगवाना, गांव की फिरनी को पक्का करवाना, गांव के अंदर से अवैध कब्जे हटवाना, जच्चा-बच्चा केन्द्र खुलवाना, कोपरेटिव बैंक की शाखा खुलवाना आदि को लेकर भी प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed