फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Plant trees to make the district green: Laxman Yadav

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं : लक्ष्मण यादव

Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Plant trees to make the district green: Laxman Yadav
पौधरोपण करते कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव व अन्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला सचिवालय परिसर में रविवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। पौधरोपण करने के उपरांत जिला सचिवालय सभागार में दिखाए गए लाइव प्रसारण कार्यक्रम से जुड़कर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रेरक संदेश को सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भावी युवा पीढ़ी को खुशहाली व विरासत में भरपूर जल देने के लिए हमें सजग होकर पर्यावरण के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पौधे लगाने व उनकी देखभाल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। ताकि बच्चों का पौधरोपण के प्रति रुझान बढ़ सके।
विज्ञापन

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने व अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हमें पौधे लगाने चाहिए, ताकि शुद्ध आक्सीजन भरपूर मात्रा में मिलती रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। ऐसा करके जहां हम धरती को हरा-भरा बना सकते हैं, वहीं प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी सुंदरलाल ने जिला स्तरीय वन महोत्सव में पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें वन विभाग द्वारा 8 लाख पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। दो लाख पौधे एचएचआईआईडीसी बावल व एचएसवीपी द्वारा लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले का वन क्षेत्र बढ़ा है, लेकिन इसको ज्यादा बढ़ाने की दिशा में ओर तेजी से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर बच्चों व अन्य गणमान्य लोगों, सामाजिक संस्थाओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी चिरंजीव राव, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, उपमंडल अधिकारी ना रेवाड़ी रविंद्र कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी बावल संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed