फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pick - Cantor brushes 4 killed, 8 injured

पिकअप-कैंटर भिड़ंत 4 की मौत, 8 घायल

Fri, 23 May 2014 01:24 AM IST
rewari
rewari Updated Fri, 23 May 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ी बोलनी चौक के पास बृहस्पतिवार सुबह पिकअप-कैंटर की भिड़ंत में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत और आठ लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार लोग खोल क्षेत्र के गांव प्राणपुरा से अलवर (राजस्थान) के गैलपुर गांव में शोक जाहिर करने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। दुर्घटना के बाद से गांव प्राणपुरा में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


खोल क्षेत्र के प्राणपुरा-गोपालपुर गांव का एक परिवार बृहस्पतिवार सुबह जिला अलवर के गैलपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में मौत पर शोक जताने पिकअप में जा रहा था। जब पिकअप कोटकासिम रोड पर जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे को क्रास करने लगी तो दिल्ली साइड से आ रहे एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से पिकअप के परखचे उड़ गए और घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर भर्ती पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने अमृतलाल (70), सतबीर सिंह (48), मीना देवी (35) और कोे मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान मूर्ति देवी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में विद्यासागर, आरती देवी, बाबूलाल, धर्मचंद, सूबे सिंह, कृष्णा देवी और शशिबाला का उपचार चल रहा है। विद्यासागर और आरती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के कारण हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, इस कारण दिल्ली से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि गढ़ी बोलनी चौक पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जो कि पिछले पांच साल से धीमी गति से चलने की वजह से आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अंडरपास बंद होने के कारण अधिकांश वाहन चालक गलत दिशा से आते हैं। इससे पूर्व भी यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं।


गांव में छाई शोक की लहर
प्राणपुरा गांव के तीन लोगों की मौत के बाद गांव में शोक छा गया। शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने वाले उनके घर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद चारों शवों को उनके परिजनों सौंप दिया। देर शाम को गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed