{"_id":"60c3a85e8ebc3e5de91dea0b","slug":"petrol-and-diesel-prices-are-increasing-due-to-the-decisions-of-the-central-government-chiranjeev-rao-rewari-news-rtk612565969","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के निर्णयों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम : चिरंजीव राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के निर्णयों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम : चिरंजीव राव
विज्ञापन
रेवाड़ी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ रेवाड़ी के कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान विधायक ने पंप पर पेट्रोल-डीजल डलवाने आए लोगों को गुलाब का फूल भेंट किए।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी निर्णयों के चलते इस पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईंधन की कीमतों में यह निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब देश के नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर की मार से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी नहीं, गरीबों को खत्म करना चाहती है। पेट्रोल-डीजल ही नहीं आज के समय में बेरोजगारी, महंगाई, चौपट कानून व्यवस्था से देश की दयनीय स्थिति हो चुकी है। भाजपा के पास देश को चलाने के लिए कोई नीति ही नहीं है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले चुनाव में जनता भाजपा के नेताओं को गांव व शहरों में घुसने तक नहीं देगी। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। जिससे सभी घरेलू व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले 13 महीनों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में क्रमश: 25.72 रुपये और 23.93 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल के पिछले पांच महीनों में इनके दामों में कुल 43 बार वृद्धि दर्ज की गई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर नरेश शर्मा, पार्षद दलीप माटा, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद नरेश हजारीवास, मोनू राव, महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमृतकला टिकानिया, शहरी अध्यक्ष सरोज भारद्वाज, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह तोंगड व अजीत तोंगड़, पूर्व पार्षद धनीराम, दौलतराम प्रजापत, सरपंच बिल्लु मीरपुर, यशबीर नंबरदार, सतीश बुड़ानी, पूर्व चेयरमैन रामअवतार, दयाकिशन खोला, विपिन धारूहेड़ा, गजराज चेयरमैन, ब्लाक समिति सदस्य नरेश शर्मा, डॉ. रामफल, आरडी शर्मा, देवकी नंदन, प्रकाश रावत, डॉ. विपिन शर्मा, ललित अग्रवाल आदि मौजूद थे।