फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People will be made aware against drugs in villages

Rewari News: गांवों में नशे के विरुद्ध लोगों को किया जाएगा जागरूक

Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
People will be made aware against drugs in villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशा मुक्त जीवन, नायाब जीवन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी गजेंद्र ने बताया कि नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन अभियान के तहत पुलिस लोगों को जागरूक करेगी। गांव देवलास, बिठवाना, करनावास, सुठानी, जलियावास, हांसाका, जौनावास, ततारपुर, रामपुरा व जिला महेंद्रगढ़ के गांव भांडोर, चितलांग, ढूलाना, खेड़ा, सुरजनवास के सरपंचों ने नशा मुक्ति के इस अभियान में साथ देने का निर्णय लिया है।
वहीं, गिरीश भारद्वाज पार्षद वार्ड नंबर 15 रेवाड़ी, प्रमिला भार्गव पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 31 ने समाज को नशा मुक्त करने के लिए बैकेट चैलेंज को स्वीकार किया है। डीएसपी गजेंद्र ने बताया कि यह अभियान करीब डेढ़ से दो महीने तक चलाया जाएगा। डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंचों का साथ पाकर वह गांव में भी नशे को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए लगातार उनकी टीम भी धरातल पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रभारी बलवंत ने बताया कि शहर में विभिन्न वार्डों में नशा मुक्ति अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर युवाओं को जागरूक कर उन्हें इस दलदल से बाहर निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि नशा सबसे बड़ा दलदल है। अगर एक बार युवा इसमें फंस जाता है तो उसका जीवन बेकार हो जाता है, नशे से परिवार भी टूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी शिकायत पुलिस को करें, ताकि उस पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed