फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People were informed about the harmful effects of tobacco and drug addiction

Rewari News: लोगों को दी तंबाकू और नशे से होने वाली नुकसान की जानकारी

Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
People were informed about the harmful effects of tobacco and drug addiction
फोटो : 1लोगों को तंबाकू और नशा सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराते अधिवक्ता भारती अरोड़ा एवं प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को तंबाकू और नशे के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
बस स्टैंड परिसर में अधिवक्ता भारती अरोड़ा और पैरा लीगल वॉलंटियर प्रियंका यादव ने लोगों को तंबाकू और नशे के सेवन के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने विधिक प्रावधानों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

धूम्रपान निषेध कानून, तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर प्रभाव, नशा उन्मूलन से संबंधित विधिक उपायों के बारे में बताया। नशा पीड़ितों को विधिक सेवा एवं नशा उन्मूलन योजना 2015 के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को 15100 विधिक सहायता हेल्पलाइन तथा नालसा विधिक सेवा पोर्टल के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई।
रेलवे स्टेशन परिसर में विधिक सहायता डेस्क स्थापित कर अधिवक्ता विक्की विग और पीएलवी धीरज कुमार ने यात्रियों और आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से नुकसान के बारे में बताया। डालसा व नालसा की ओर से संचालित निशुल्क विधिक सेवाओं, कल्याणकारी योजनाओं और विधिक सहायता पोर्टल की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया, जिससे वे तंबाकू और नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ व सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed