फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People should be alert and aware about health: Dinesh Kumar Mittal

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहें लोग : दिनेश कुमार मित्तल

Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
People should be alert and aware about health: Dinesh Kumar Mittal
शिविर में अपनी स्वास्थ्य की जांच कराते जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीके मित्तल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला की ओर से चलाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से वीरवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेेदांता अस्पताल गुरुग्राम के सहयोग से जिला न्यायालय में न्यायालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार मित्तल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने के साथ ही संतुलित आहार लेना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। जीवन में स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रहना है तो नियमित दिनचर्या भी बेहद जरूरी है। डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करवाए जाते हैं। शिविर में न्यायालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की ब्लड, शुगर, ई.सी.जी व कार्डियो से संबधित रोगों की जांच की गई। इस मौके पर जिला न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार, अर्चना यादव, न्यायिक अधिकारी डा. कोपल चौधरी, रूपा, हरलीन कौर व मेेदांता अस्पताल गुरुग्राम की मेडिकल टीम के डॉ. एस.के. तनेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed