{"_id":"6af20cecd9edf766a301e758","slug":"the-annakut-festival-will-be-celebrated-today-at-the-radhakrishna-temple-rewari-news-c-198-1-rew1001-248458-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राधाकृष्ण मंदिर में आज मनेगा अन्नकूट पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राधाकृष्ण मंदिर में आज मनेगा अन्नकूट पर्व
Mon, 09 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म राधाकृष्ण मंदिर। स्रोत: मंदिर कमेटी
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म राधाकृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। पर्व को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
इस वर्ष आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि मंदिर में पहली बार पवित्र गाय के गोबर से श्री गोवर्धन महाराज की भव्य प्रतिमा का निर्माण एवं लेपन किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
मंदिर प्रधान केशव चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे गोवर्धन पूजा और आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे अन्नकूट प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर प्रसाद ग्रहण करवाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर आयोजन में भाग लेने और सेवा एवं सहयोग करने की अपील की है।