{"_id":"65453991b8a305882405c4a4","slug":"people-of-southern-haryana-once-again-cheated-chiranjeev-rewari-news-c-198-1-rew1001-6214-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी हरियाणा के लोगों के साथ एक बार फिर हुआ धोखा : चिरंजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी हरियाणा के लोगों के साथ एक बार फिर हुआ धोखा : चिरंजीव
Fri, 03 Nov 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा के लोगों को एम्स का सपना दिखाने वाली भाजपा का एक और झूठ सामने आ गया है। बावल के माजरा गांव में बनने वाले एम्स का टेंडर रद्द हो गया है। अब लोगों को एम्स के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिण हरियाणा के लोगों के साथ एक बार फिर धोखा हुआ है। यें बातें रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चिरंजीव राव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि 33 दिन से धरने पर बैठे एम्स संघर्ष समिति का मानना है कि टेंडर कैंसिल करने में कोई प्रशासनिक कारण नहीं है बल्कि चुनावी कारण है। कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे कर कर लोगों को गुमराह करती है। वर्ष 2015 में एम्स की घोषणा की गई थी और 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी शिलान्यास का पत्थर तक नहीं रखा गया है। जबकि किसान भाइयों ने स्वेच्छा से जमीन भी दे दी है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर एम्स नहीं बनवाना चाह रही है। कभी कुछ तो कभी कुछ बहाना लगाकर एम्स को लटका रही है। अब टेंडर को कैंसिल कर दिया गया है। सरकार ने पहले ही कंपनी की अच्छी तरह से जांच क्यों नहीं की। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही एम्स का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।