फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People met the MLA regarding regularization of Bhagat Singh Colony

Rewari News: भगत सिंह कॉलोनी को नियमित किए जाने पर विधायक से मिले लोग

Mon, 01 Sep 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
People met the MLA regarding regularization of Bhagat Singh Colony
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताते लोग। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित भगत सिंह कॉलोनी को सरकार की तरफ से नियमित किए जाने पर कालोनीवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताया। इस अवसर पर कॉलोनीवासी सेक्टर-4 स्थित विधायक आवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी आरडब्ल्यूए के प्रधान सुखबीर यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से कॉलोनी को नियमित करने की मांग की जा रही थी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस मुद्दे को न केवल गंभीरता से सुना बल्कि लगातार संबंधित विभागों के समक्ष पैरवी की।
विज्ञापन

सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार ने कॉलोनी को नियमित कर दिया। इससे अब कॉलोनीवासियों को बिजली, पानी, सड़क और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भगत सिंह कॉलोनी नियमित होने की सभी शर्तें पूरी करती थीं, इसलिए इसे नियमित करने का निर्णय लिया गया। इससे अब हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

आभार जताने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में आरडब्ल्यूए महासचिव राजेश कुमार, सचिव प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सोनपाल यादव, भूपेंद्र यादव, महावीर यादव और राजकुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed