फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People in rural areas will get better facilities of drinking water and streets.

Rewari News: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल व गलियों की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 23 Sep 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
People in rural areas will get better facilities of drinking water and streets.
फोटो: 25रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए केंद्रीय - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर जिले की ग्रामीण विकास से जुड़ी कुल 38.09 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, और इन विकास योजनाओं को आमजन को समर्पित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को पेयजल सुविधा, सुंदरीकरण और गलियों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग की माजरा गुरदास गांव में 4.94 करोड़ रुपये की लागत से नहरी जल आधारित पेयजल वितरण परियोजना का शिलान्यास किया। इसी परियोजना के अंतर्गत कोनसीवास गांव में 55.09 लाख रुपये की लागत से पेयजल बूस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास भी किया गया। इसके अलावा, जिला परिषद रेवाड़ी के 159 गांवों में 14.36 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद निधि कोष के तहत जिले के 21 गांवों में 1.68 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही जिला परिषद रेवाड़ी के 144 गांवों में 2.99 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए सोलर लाइट का उद्घाटन, पंचायत समिति रेवाड़ी के 65 गांवों में 9.09 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, और पंचायत समिति बावल के 24 गांवों में 4.47 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार, विधायक कोसली अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, वाइस चेयरपर्सन के पति अनिल रायपुर, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, नगर पालिका चेयरमैन कंवल सिंह, डीसी अभिषेक मीणा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed