फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People have not been getting dialysis facility in civil hospital since 20 days, people forced to take loans and treat in private hospitals.

नागरिक अस्पताल में 20 दिन से लोगों को नहीं मिल रही डायलिसिस की सुविधा, कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर लोग

Wed, 23 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
People have not been getting dialysis facility in civil hospital since 20 days, people forced to take loans and treat in private hospitals.
शहर के टंटूवाडा निवासी 73 वर्षीय रामौतार, किडनी खराब होने के चलते कराना पड़ता है डायलिसिस। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल में 20 दिन से डायलिसिस की सुविधा नहीं मिलने से बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कोरोनाकाल में कर्ज लेकर अपनों का उपचार निजी अस्पताल में कराना पड़ रहा है। ऐसे एक या दो परिवार नही हैं, सैकड़ों की संख्या में लोगों के सामने इस तरह की परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निशुल्क डायलिसिस की जाती थी। एक या दो किडनी खराब हो चुके मरीजों को सप्ताह में तीन बार डायलिसिस करानी पड़ती है। इन लोगों का कहना है कि सरकारी बंद होने पर अब कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। यहां पर एक बार में 1500 रुपये देने पड़ते हैं, ऐसे में सप्ताह में कम से 4500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पहले से ही कोरोनाकाल में काम बंद पड़े हैं, ऐसे में अब दूसरों से पैसे उधार लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

25 अगस्त से हैं बंद, कर्ज लेेने को मजबूर
शहर के गांधी नगर निवासी अमित ने बताया कि बीते डेढ़ साल से नागरिक अस्पताल में डायलिसिस करा रहे थे। यहां पर निशुल्क लाभ मिल रहा था। 25 अगस्त से डायलिसिस करने वालों ने मना कर दिया है, अधिकारियों के पास जाते हैं तो सुनवाई नहीं हो रही है। पैसे कर्ज पर लेकर निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। एक बार में 1500 रुपये का खर्च आता है, जबकि एक सप्ताह में तीन बार डायलिसिस करानी पड़ती है। अमित का कहना है कि इस दौरान 24000 रुपये का खर्च आ चुका है, ऐसे में जल्द से जल्द सुविधा शुरू होनी जरूरी है। वहीं सौरभ ने बताया कि पिता की किडनी खराब हैं, नागरिक अस्पताल में कोई सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे में समाधान जरूरी है। वहीं दूसरी ओर टंटू वाडा निवासी ब्रजभूषण ने बताया कि पिता की दोनों किड़नी खराब है, यदि डायलिसिस नहीं कराएंगे तो जान पर खतरा है, नागरिक अस्पताल में बंद होने से परेशानी बेहद ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन खराब होने से हुई परेशानी, जल्द शुरू होने की उम्मीद
नागरिक अस्पताल के डीएमएस डॉ. सर्वजीत थापर ने बताया कि नागरिक अस्पताल में चल रही डायलिसिस प्राइवेट है, यहां पर बीपीएल व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निशुल्क है। मशीनों में फाल्ट आने से परेशानी हो रही है, जिम्मेदारों को कहा गया है, उम्मीद है कि जल्द व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed