फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People got relief from cold due to sunshine

Rewari News: धूप निकलने से लोगों को मिली ठंड से राहत

Thu, 09 Jan 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People got relief from cold due to sunshine
फोटो: 08वीरवार को निकली तेज धूप का दृश्यसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में दूसरे दिन वीरवार को भी अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। रोजाना घटता बढ़ता तापमान और शीतलहर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे मौसम में चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी 1400 पार दर्ज की जा रही है। फिजिशियन में रोजाना 400 से अधिक मरीज दर्ज किया जा रहे हैं। आंख के करीब 100 से 120 मरीज, त्वचा के करीब डेढ़ सौ से 200 मरीज और बच्चों की ओपीडी में करीब 150 से 200 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सुबह मौसम में बदलाव के आसार हैं। एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। भविष्य में भी ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखना होगा ध्यान:

फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि रूम हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढक कर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed