{"_id":"6748afb6b3f71af7ec04b48b","slug":"people-are-troubled-by-the-fire-in-the-stubble-heap-in-village-kharkhari-for-five-days-rewari-news-c-198-1-rew1001-212142-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव खरखड़ी में पांच दिनों से तूड़ी के ढेर में लगी आग से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव खरखड़ी में पांच दिनों से तूड़ी के ढेर में लगी आग से लोग परेशान
विज्ञापन
गांव खरखड़ी में तूड़ी में आग लगने से सुलग रहा धुआं। स्रोत : वीडियो ग्रैप
बावल। गांव खरखड़ी में पिछले पांच दिनों से तूड़ी के ढेर में आग सुलग रही है। इसके धुएं से होने वाले प्रदूषण से गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। उस समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पानी का छिड़काव भी किया, लेकिन आग फिर से सुलगने लगी है। खरखड़ी गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव के बाहर से गुजर रहे शाहजहांपुर रोड पर कुछ किसानों ने तूड़ी एकत्र कर रखी थी। पांच दिन पहले पराली के इस ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से धुआं फैलने लगा।
इसके बाद दमकल विभाग के अलावा पुलिस को सूचना दी गई। दमकल और पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। उस दिन आग पर काबू पाने की कोशिश भी की गई, लेकिन आग सुलगती रही। इसके बाद दोबारा दमकल की गाड़ी नहीं आई है।
गांव खरखड़ी निवासी परमजीत ने बताया कि चार-पांच दिनों से तूड़ी में आग लग रही है। वैसे प्रदूषण के कारण स्कूल बंद किए जा रहे हैं, लेकिन हमारे गांव के लोग प्रदूषण के कारण परेशान हैं, क्योंकि पांच दिनों से पूरे गांव में धुआं ही धुआं फैल रहा है। धुआं की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। आंखों में जलन हो रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को ज्यादा परेशानी है। फिलहाल लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आग बुझाया जाए, ताकि स्वच्छ वातावरण मिल सके।