{"_id":"605b7c678ebc3e8d38235078","slug":"people-are-not-putting-on-masks-the-pace-of-taking-samples-is-also-slow-rewari-news-rtk601505764","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग नहीं लगा रहे मास्क, सैंपल लेने की रफ्तार भी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग नहीं लगा रहे मास्क, सैंपल लेने की रफ्तार भी धीमी
विज्ञापन
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर टिकट बूथ पर लगी भीड़।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले मेें बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थल, सरकारी कार्यालयों व बाजारों में कोरोना मानकों की अनदेखी हो रही है। जबकि इस दौरान मास्क व सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सैंपल लेने में अनदेखी की जा रही है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान महज 137 सैंपल लिए गए। इनमें से कुंड कस्बे में एक पॉजिटिव मरीज पाया गया है। एक मरीज के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। इसमें से एक अस्पताल और 19 मरीज होम आइसालेशन में हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि यदि एक बार फिर से लॉकडाउन हुआ तो आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो जाएगी, ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर प्रत्येक दिन हजारों यात्री आते हैं। स्कूल-कॉलेज खुलने के चलते विद्यार्थी भी यहां पहुंचते हैं। बुधवार को बस स्टैंड की पड़ताल की गई तो टिकट बूथों पर बिना मास्क लोग मारामारी करते दिखे। ऐसे में किस तरह से कोरोना संक्रमण रुकेगा, ये बड़ा सवाल है। इसके अलावा स्कूल बसों में विद्यार्थियों की स्थिति रहती है। स्कूल बसों में बिना मास्क स्कूल आते-जाते विद्यार्थी देखे जा सकते हैं। बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना करीब 130 बसों का संचालन होता है।
डोज कम पड़ी तो मेवात और कुरुक्षेत्र से मंगाई
जिले में लगातार कोविड टीकाकरण चल रहा है। बुधवार, शनिवार और रविवार को छोड़कर जिले के नागरिक अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को एक ही दिन में 9465 टीकों के साथ जिले में 41 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शहीदी दिवस पर छुट्टी होने के चलते महज नागरिक अस्पताल में टीकाकरण हो पाया था। वहीं डोज की कमी होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार की शाम को तीन हजार डोज मेवात से मंगवाई गई है। वहीं आठ हजार डोज वीरवार सुबह कुरुक्षेत्र से आठ हजार डोज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
अब डोज की कोई कमी नहीं रहेगी, कुरुक्षेत्र व मेवात से डोज मंगवाने पर हमारे पास करीब 12 हजार डोज उपलब्ध हो जाएंगी। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर कराएं। सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण हो रहा है। जिले में 41 हजार को टीका लगाया जा चुका है।
-डॉ. अशोक कुमार, टीकाकरण नोडल अधिकारी
लापरवाही पड़ सकती हैं भारी
अनलॉक में लोगों की ओर से बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। एक साल पहले जैसे हालात से बचने के लिए लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी की पालना की जानी चाहिए। जबकि बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर मानकों का पालन नहीं हो रही है। हालांकि पुलिस की ओर से चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन लोगों को कुछ समझदारी दिखानी होगी।
डॉ. विजय प्रकाश, कोविड नोडल अधिकारी
कुंड में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, इसमें पूर्व जिला प्रमुख भी शामिल है। कोरोना के लक्षण या संपर्क में आने पर सभी को जांच करानी चाहिए।
डॉ. अभिषेक, पीएचसी, बासदूधा