Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are getting upset due to the functioning of some officers, they will not be tolerated: Rao Indrajit

कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली से लोग हो रहे परेशान, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : राव इंद्रजीत

Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
People are getting upset due to the functioning of some officers, they will not be tolerated: Rao Indrajit
रेवाड़ी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में वीरवार को एनएचएआई के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली की वजह से ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन ऐसे अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से धारूहेड़ा में आने वाले दूषित पानी के समाधान को लेकर पिछली चार बैठकों से ही एनएचएआई के अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा था, लेकिन उच्च अधिकारी हर बार बैठक से किनारा कर लेते हैं। इस बात से केंद्रीय राज्यमंत्री खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक में एनएचएआई के उच्च अधिकारी न केवल स्वयं मौजूद रहेंगे, बल्कि दूषित पानी के समाधान के साथ आएंगे। इसके बाद शहर की बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 33 ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के परिचर्चा व प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनसेवा का समर्पित होकर कार्य कर रही है। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारी अपने दायित्व का प्रभावी रूप से निर्वहन करते हुए आपसी तालमेल व समन्वय से कार्य करें जिला में लंबित विकास कार्यों और योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाएं ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी बस स्टैंड लेआउट प्लान मंजूर हो चुका है तथा डीसी रेवाड़ी इसे टेकअप करें तथा धारूहेड़ा में बस स्टैंड के लिए लेआउट प्लान तैयार करवाएं। केंद्रीयमंत्री ने ट्रामा सेंटर से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी तक फुट ओवर ब्रिज निर्माण बारे भी अधिकारियों से समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द बनवाने के दिशा निर्देश संबंधित विभाग को दिए। पाली व भाड़ावास रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवर ब्रिज के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आमजन को असुविधा न हो। बेरली रोड फाटक पर पुल के लिए समीक्षा करते हुए कहा कि इसके टेंडर जल्द से जल्द किए जाएं। इस अवसर पर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएमसी डा. सुभिता ढाका, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम देवेन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव आदि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार की योजनाओं की हुई विभागीय स्तर पर समीक्षा
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की विभाग अनुसार समीक्षा करते हुए पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड-डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेक योजनाओं बारे विस्तार से समीक्षा की। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बैठक में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए केंद्रीय मंत्री को उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed