फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are falling ill due to temperature fluctuations

Rewari News: तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग हो रहे बीमार

Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to temperature fluctuations
फोटो: 04 रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। पीड़ितों में बच्चे अधिक है। ऐसे में चिकित्सकों ने बच्चों की देखरेख ठीक से करने की अपील आम लोगों से की है।
जिले में शुक्रवार को तेज हवा के साथ धूप रही। इस बार फरवरी के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गत वर्षों की अपेक्षा अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी के साथ सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बदलते मौसम के साथ लोगों के खानपान, पहनावे में बदलाव आ रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने, दिनभर तेज धूप निकलने, मौसम खुला रहने से शहर के बाजारों, मंडियों में कारोबार में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

कुछ बाजारों में तो दिनभर खरीदारों व छोटे बड़े वाहनों की भीड़ के चलते जाम जैसा नजारा बना रहता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले 24 व 26 फरवरी को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढाव के साथ ही बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके बाद अस्थाई तौर पर तापमान में कुछ कमी आएगी लेकिन मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में आ रहे बदलाव, हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ने, तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। खासकर छोटे बच्चों को मौसम की गंभीरता का अहसास नहीं होता। इन दिनों बड़ी संख्या में बच्चे वायरल बुखार, जुकाम आदि से प्रभावित दिखाई देते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी जरूरी है।- डॉ. गौरव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed