फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pataudi MLA Satyaprakash Jaravata took out Tricolor Yatra in the city

Rewari News: पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 Aug 2024 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pataudi MLA Satyaprakash Jaravata took out Tricolor Yatra in the city
फोटो : 09रेवाड़ी। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता। स्रोत : डी
रेवाड़ी। पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जिला सचिवालय से बाल भवन (शिव चौक) तक भागीदारी करते हुए देश के वीर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने विभिन्न चौराहों पर लगी महान विभूतियों की प्रतिमाओं के समक्ष शीश नवाकर नमन किया। जिला में पहुंचने पर एसपी गौरव राजपुरोहित ने विशिष्ट जनों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता की दिशा में तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूकता का अहम कदम है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन है और प्रत्येक देशवासी को इससे जुडऩा चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों की छतों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों व सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर घर पर तिरंगे झंडे के एक साथ नजर आने से राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भावना और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन

विषम परिस्थितियों में देश की सरहदों पर डटे रहते हैं देश के वीर सैनिक : विधायक



विधायक सत्यप्रकाश ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक विषम और कठिन परिस्थितियों में भी देश की सरहदों पर डटे रहते हैं ताकि हमारे देश की अखंडता व सम्प्रभुता कायम रहे। उनके समर्पण और बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर घर अभियान के तहत देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं नागरिको में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed