{"_id":"1b19fc73a1bebccfec6f553b3eb81a11","slug":"passenger-rail-descended-from-the-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा
रेवाड़ी
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से चलकर जयपुर जाने वाली 59722 सवारी गाड़ी गांव सुधराना स्टेशन से शुक्रवार की शाम 4:30 बजे चलने के बाद आउटर सिग्नल के पास पहुंचा तो अचानक पटरी से इंजन नीचे उतर गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा होने से करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
हादसा होने से सवारियाें में हड़कंप मच गया और सवारियां गाड़ी से उतरकर इधर-उधर भागने लगी।
स्टेशन से सटे गांव सुधराना में जैसे ही ग्रामीणों को गाड़ी का इंजन पटरी से उतरने की सूचना मिली तो लोग अपने- अपने वाहनों से मौके की तरफ दौड़ पडे़। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर यात्रियाें को वाहनाें से सुरक्षित स्टेशन पर पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद रेलवे के पीडब्लूआई शशि कुमार और मनोज मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तकनीकी टीम इंजन के पटरी से उतरने के कारणों को जानने में जुट गई। हादसा होने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हर कोई यह जानने का प्रयास कर रहा था कि इंजन पटरी से कैसा उतरा। हादसा टलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
-क्या कहना है रेल अधिकरियों का
इंजन किस कारण से पटरी से उतरा है, इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि इसमें कहीं न कहीं गलती जरूर हुई है, जिसकी बहरहाल जांच की जा रही है।
मनोज मिश्रा, अधिकारी पीडब्लूआई
-क्या कहना है स्टेशन मास्टर का
हिसार से रवाना होकर सुधराना स्टेशन पर पहुंची सवारी गाड़ी नंबर 59722 को यहां से जयपुर के लिए ठीक से रवाना किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही लोगों क ो गाड़ी से भागते देखा तो मौके पर कर्मचारियों को भेजा, जहां पता चला कि इंजन पटरी से उतर गया है। किस कारण से इंजन पटरी से नीचे उतरा है, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
मुखराम, स्टेशन मास्टर
सुधराना स्टेशन के पास सवारी के गाड़ी का इंजर पटरी से उतरने के कारण रेवाड़ी से हिसार को शाम 5:30 बजे जाने वाली सवारी गाड़ी करीब दो घंटे प्रभावित हुई है। जिसे शाम करीब 7:30 बजे रवाना किया गया है।
-श्रीगोपाल भाटी, स्टेशन मास्टर, रेवाड़ी।
-दो घंटे के बाद पहुंचा इंजन
सुधराना से चलने के बाद सवारी गाड़ी का इंजन पटरी से उतरने की घटना के बाद दूसरा इंजन मौके पर मंगवाया गया, जो कि घटना के दो घंटे बाद भिवानी से चलकर सुधराना स्टेशन पर पहुंचा तथा सवारी गाड़ी की बोगियाें को वापस दादरी की ओर लेकर रवाना हुआ। इस बीच रेवाड़ी से 5 बजकर 35 मिनट पर हिसार की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी को रेवाड़ी स्टेशन पर ही रोक दिया गया है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक इंजन को पटरी पर लाने के लिए काम करने वाली रिकवरी वैन मौके पर नहीं पहुंची थी, जिसका इंतजार किया जा रहा था।