फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Partly cloudy skies and strong winds are expected today

Rewari News: आज आंशिक बादल छाने और तेज हवा चलने के आसार

Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Partly cloudy skies and strong winds are expected today
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को धूप होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

इस प्रकार अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में लगभग 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेज धूप निकलने से जहां दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई, वहीं सुबह और देर शाम ठंड का असर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव के चलते लोग सुबह के समय गर्म कपड़ों में नजर आए, जबकि दोपहर होते-होते धूप का आनंद लेते दिखे। किसानों के लिए यह मौसम फिलहाल अनुकूल माना जा रहा है।
मौसम साफ रहने के बावजूद जिले में वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्थिति में बनी हुई है। शुक्रवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 213 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

-------------
9और 10 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार
मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक बदलता रहेगा। दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने के साथ कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा अलसुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं धुंध छाए रहने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed