{"_id":"6ac7edee836c4202a00ad8fc","slug":"participated-in-wildlife-photography-and-snake-rescue-training-rewari-news-c-198-1-rew1001-246856-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वन्यजीव फोटोग्राफी और सर्प बचाव प्रशिक्षण में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वन्यजीव फोटोग्राफी और सर्प बचाव प्रशिक्षण में लिया हिस्सा
Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
वन्यजीव फोटोग्राफी में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत वन्यजीव तकनीक एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों में वन्यजीवों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया। यतिन वर्मा ने वन्यजीव फोटोग्राफी तथा प्राकृतिक आवास में वन्यजीवों के अध्ययन की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने वन्यजीवों को परेशान किए बिना उनके व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन करने की बात कही।
अनिल कुमार ने हरियाणा में पाए जाने वाले सर्पों की पहचान, आवास, व्यवहार और पारिस्थितिक महत्व के साथ सुरक्षित बचाव की जानकारी दी। मानव-सर्प संघर्ष की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वन्यजीव फोटोग्राफी, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। डॉ. श्रुति, डॉ. प्रिया और डॉ. दीप्ति यादव मौजूद रहे।