{"_id":"66f0738a87992128df0c0104","slug":"participants-were-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-209673-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Mon, 23 Sep 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की। हिंदी प्रवक्ता डॉ. सुविधा यादव के नेतृत्व में बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शिवि, कीर्ति, सीमा, प्रिया, साक्षी, मुस्कान, निशा को बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की ओर से प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने प्रतिभागियों के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस मौके पर नीतू यादव, रेखा रोहिल्ला, मीनाक्षी चुग, कांता लहकरा, पूनम देवी, रविंद्र कुमार सैनी, मंजूलता, हरिता शर्मा, प्रिया, पूनम देवी मौजूद रहीं।