फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Participants showed their talent in full dress rehearsal

Rewari News: फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 25 Jan 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Participants showed their talent in full dress rehearsal
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में शुक्रवार 26 जनवरी को होने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एसपी व एडीसी ने तैयारियां परखीं।
विज्ञापन

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इंचार्ज सहित परेड इंचार्ज व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट सहित अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। एसपी दीपक सहारन व एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव व पूनम यादव की देखरेख में प्रतिभागियों की ओर से किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट सहित अन्य गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए टीम इंचार्ज को निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगे। बुधवार को उपमंडल बावल में एसडीएम बावल डा. जितेंद्र सिंह व उपमंडल कोसली में एसडीएम कोसली जयप्रकाश की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ वीरेंद्र नारा, बीईओ सतपाल धूपिया सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मंच संचालन प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगे जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक नांगल चौधरी डा. अभय सिंह यादव तथा उपमंडल कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed