फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Participants showcased Haryanvi culture in Youth Festival

Rewari News: युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने हरियाणवी संस्कृति का किया प्रदर्शन

Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Participants showcased Haryanvi culture in Youth Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव हिंडोला-3.0 का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने जमकर हरियाणवी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रहे, जबकि लक्ष्मण सिंह यादव विधायक कोसली विशिष्ट अतिथि रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया और स्मृति चिह्न व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि का विश्वविद्यालय की तरफ से तह दिल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। हरियाणवी समूह लोक नृत्य के साथ सभी युवाओं में उत्साह एवं जोश देखने को मिला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, गण्यमान्य व्यक्तियों, प्रिंसिपल, शिक्षकों, और सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

अभी भी भेदभाव का सामना कर रहा है विश्वविद्यालय
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में यह केवल एकमात्र विश्वविद्यालय है, जिससे लगभग 140 कॉलेज जुड़े हुए हैं और यह विश्वविद्यालय भी बहुत लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद इस क्षेत्र को मिल सका है। यहां के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारा यह क्षेत्र अब एजुकेशन हब बनने जा रहा है, लेकिन फिर भी ऐसा लगता है, जैसे हमें अभी भी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा हो। इस क्षेत्र के इकलौते विश्वविद्यालय के लिए महज 9 करोड़ का बजट और अनेक विश्वविद्यालयों के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टेक्निकल यूनिवर्सिटी को 700 करोड़ दिए जा रहे हैं तो लगता है, जैसे अभी भी भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है इसको लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात करेंगे कि यहां के क्षेत्र को बराबरी का दर्जा मिले, क्योंकि यह विश्वविद्यालय बहुत लंबी लड़ाई के बाद रीजन सेंटर से विश्वविद्यालय का दर्जा पा सका है। केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

स्टेज नंबर-1 से रिचुअल्स एवं हरियाणवी संस्कृति के ग्रुप डांस आयोजित किए गए। स्टेज नंबर-2 से क्लासिकल डांस प्रस्तुत का आयोजन किया गया। स्टेज नंबर-3 से फाॅक आर्केस्ट्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टेज नंबर-4 से सिंपोजियम का आयोजन एवं स्टेज नंबर-7 से मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विजेता टीमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मान सभी छात्र-छात्राओं में युवा उत्सव के प्रति जोश उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed