फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Paper leaked on Seconed Day of 10th Exammination

10वीं परीक्षा के दूसरे दिन भी वायरल हुआ पेपर, अधिकारियों को नहीं मिली कहीं से भी शिकायत

Thu, 12 Mar 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Paper leaked on Seconed Day of 10th Exammination
बावल डिविजन में बने परीक्षा केंद्र के बाहर नकल कराने का प्रयास करते युवा। - फोटो : Rewari
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर वायरल होने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। लेकिन जिम्मेदार कहीं भी कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के महज 25 मिनट बाद ही पेपर के चारों सेट मोबाइलों पर घूमने लगे। जिम्मेदारों को पेपर वायरल होने भनक तक नहीं लगी, लेकिन नकल कराने वालों ने इसका लाभ उठाते हुए पहले घंटे में ही नकल पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। बुधवार को भी 12वीं के गणित विषय की परीक्षा के दौरान भी पेपर वायरल हुआ था। लेकिन जिम्मेदार यह भी पता नहीं लगा पाए कि आखिर यह पेपर वायरल कहां से हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा के दावों का पोल खुलती नजर आई। पुलिस कर्मचारियों की तैनात नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रहा।
विज्ञापन

61 परीक्षा केंद्रों पर दी 11981 ने परीक्षा:
जिलेभर में बनाए गए 61 परीक्षा केंद्रों पर करीब 11981 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अकेले रेवाड़ी सब डिविजन में 4 नकलचियों को पकड़कर उनके यूएमसी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन का पेपर
प्रदेशभर में तीन मार्च से शुरू हुई परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। वीरवार को जहां पर 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, वहीं शुक्रवार को 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होनी है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व प्रशासन की ओर से परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि में धारा- 144 लागू करने के निर्देश जारी किए गए थे।

जिले में नहीं मिली कोई शिकायत : जिला चेयरमैन
बोर्ड फ्लाइंग के जिला चेयरमैन रामअवतार गौतम ने बताया कि जिले में कहीं भी पेपर वायरल होने की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। फ्लाइंग के 9 उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। रेवाड़ी डिविजन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 4 नकलचियों को पकड़ा है। पेपर वायरल होने की अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो जांच करवाई जाएगी। शिकायत के दो चरण होते हैं एक तो बोर्ड की वेबसाइट पर होती है दूसरे उच्चाधिकारियों को की जाती है। लेकिन कहीं से भी कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed