फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Palak illuminated the name of the district in the cycle competition

साइकिल प्रतियोगिता में पलक ने जिले का नाम किया रोशन

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Palak illuminated the name of the district in the cycle competition
राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता छात्रा पलक। - फोटो : Rewari
बावल। जिले के गांव पावटी निवासी पलक भारद्वाज पुत्री रमाकांत शर्मा ने उदयपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय साइकिल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। पलक ने अंडर-14 आयुवर्ग में 10 किमी साइकिल रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया। पलक के पिता ने बताया कि खेलों में पलक की रुचि अधिक है। इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने गुरुजनों व परिजनों का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि पलक ने इस प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन

कोच रमेश कुमार व रविंद्र विश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 छात्रों व 4 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतियोगिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। पलक के स्वागत पर सभी को मिठाइयां खिलाई गई। सभी ने पलक को आशीर्वाद देते हुए उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पलक ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों वह परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed