फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OTP based gate pass system is being used to purchase millet, there is a decrease in arrivals

Rewari News: ओटीपी आधारित गेट पास प्रणाली से हो रही बाजरे की खरीद, आवक में कमी

Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
OTP based gate pass system is being used to purchase millet, there is a decrease in arrivals
फोटो : 17नई अनाज मंडी में कट्टे में भरकर रखी फसल। संवाद - फोटो : katra news
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में अब बाजरे की खरीद ओटीपी-आधारित गेट पास जनरेशन प्रणाली के तहत की जा रही है। यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी मानी जा रही है। पहले जहां किसानों को मंडी में पहुंचकर गेट पास बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था वहीं अब किसान स्वयं घर बैठे मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से गेट पास बना सकते हैं।
विज्ञापन

इस नई प्रणाली में गेट पास तभी वैध माना जाएगा जब किसान और गेट कीपर दोनों मंडी परिसर में भौतिक रूप से मौजूद होंगे। इसके बाद गेट कीपर की मोबाइल डिवाइस से ओटीपी सत्यापन या स्कैनिंग के माध्यम से ही एंट्री की अनुमति दी जाएगी। यह सिस्टम केवल मंडी परिसर की सीमा के भीतर ही सक्रिय रहता है जिससे धोखाधड़ी या फर्जी गेट पास बनने की संभावना खत्म हो गई है। 31 अक्तूबर तक मंडियों में बाजरे की आवक जोरों पर थी, लेकिन अब उसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में अब तक कुल 6 लाख 35 हजार क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। यहां 24,155 गेट पास जारी किए जा चुके हैं। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 50 हजार क्विंटल ज्यादा है। वर्ष 2024 में कुल 5 लाख 82 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बाजरे की खरीद एमएसपी की बजाय भावांतर भरपाई योजना के तहत की जा रही है। सरकार ने प्रति क्विंटल 2200 रुपये दर तय की है जबकि किसानों को इसके अतिरिक्त 575 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर दिया जा रहा है। नए सिस्टम से अभी तक 170 गेट पास ओर 3500 क्विंटल बाजरा की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed