फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   oter turnout across the three municipal councils of Khairthal-Tijara

Rewari News: खैरथल-तिजारा की तीनों नगर परिषदों में 80.25 फीसदी मतदान

Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
oter turnout across the three municipal councils of Khairthal-Tijara
भिवाड़ी। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत खैरथल-तिजारा जिले की तीनों नगर परिषदों में बुधवार शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। जिले के 140 वार्डों में कुल 1,36,426 मतदाताओं में से 1,09,488 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 80.25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार भिवाड़ी नगर परिषद के 60 वार्डों में 65,435 मतदाताओं में से 48,085 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 73.49 रहा। खैरथल नगर परिषद के 45 वार्डों में 48,786 मतदाताओं में से 41,652 ने वोट डाले। यहां 85.38 फीसदी मतदान हुआ। वहीं तिजारा नगर परिषद के 35 वार्डों में 22,205 मतदाताओं में से 19,751 ने मतदान किया। तिजारा में सबसे अधिक 88.95 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

-----------
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

भिवाड़ी में मतदान के दौरान कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट और वोट चोरी के आरोप लगाए। तिजारा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे इमरान खान ने भिवाड़ी के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भिवाड़ी मोड़ स्थित अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं झड़प की सूचना पर पहुंची भिवाड़ी की पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मी सुथार ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही। उन्होंने बताया कि छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। पुलिस बल मतदान केंद्रों पर तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अब तीनों नगर परिषदों के मुख्यालय पर 14 सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed