फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Organized various programs on Subhash Chandra Bose Jayanti

Rewari News: सुभाषचंद्र बोस जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Organized various programs on Subhash Chandra Bose Jayanti
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग, निबंध व फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन, आजाद हिन्द फौज से जुड़े विविध तथ्य, विज्ञान, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, वर्तमान परिदृश्यों व घटनाक्रम संबंधी विषयों तथा समसामयिक घटनाक्रम पर आधारित सवाल पूछे गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कैडेट्स ने सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, कैप्टन लक्ष्मी सहगल की पोशाक पहनकर उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वहीं कैडेट्स ने निबंध के माध्यम से नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन व उनके योगदान पर अपने विचार प्रकट किए। प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का योगदान, साहस, पराक्रम एवं समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय युवाओं में देशभक्ति की भावना विकसित कर उनमें राष्ट्र प्रेम व उसके लिए बलिदान का भाव उत्पन्न किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार, समस्त विद्यालय स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed