{"_id":"66242850d4dd681251007726","slug":"order-to-repair-open-gym-by-july-13-rewari-news-c-198-1-fth1001-203467-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओपन जिम की मरम्मत 13 जुलाई तक करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओपन जिम की मरम्मत 13 जुलाई तक करने का आदेश
Sun, 21 Apr 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुनील भार्गव
रेवाड़ी। वरिष्ठ अधिवक्ता और सीएलजी समिति के चेयरमैन सुनील भार्गव ने पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में शिकायत दायर कर बताया था कि शहर के पार्कों के झूले और ओपन जिम की हालत खराब गई है। इसको ठीक करने के आदेश दिए थे। नगर परिषद ने समय रहते कार्य पूरा नहीं कराया था। सुनील भार्गव ने एक इजरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दायर की थी। इसमें शनिवार को पेशी थी।
नगर परिषद रेवाड़ी को कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा था कि अभी तक क्या कार्रवाई की। इस पर नगर परिषद ने एक वर्क आर्डर दिया। इसमें नगर परिषद ने यह बताया कि शहर में ओपन जिम हैं, उनकी मरम्मत के लिए ठेका 14 लाख 52 हजार 19 रुपये में दिया गया है। सभी ओपन जिम की मरम्मत 13 जुलाई तक करने का आदेश दिया गया है। नगर परिषद ने बताया कि मरम्मत के लिए 14 लाख 52 हजार 19 रुपये का ठेका दिया गया है।