फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Option found to get quick, cheap and accessible justice'

‘त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय पाने का मिला विकल्प’

Sat, 20 Aug 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Option found to get quick, cheap and accessible justice'
एडीआर सेंटर का शुभारंभ करते जस्टिस मसीह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने शनिवार को वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर) के नए भवन का लोकार्पण किया। उनके साथ उच्च न्यायालय में रेवाड़ी सेशन डिविजन के प्रशासनिक जज जस्टिस मनोज बजाज भी विशेष तौर पर समारोह में शामिल हुए। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार, डीसी अशोक कुमार गर्ग और बार एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान शमशेर सिंह यादव ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जॉर्ज मसीह ने कहा कि केंद्र के माध्यम से जनमानस को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय पाने का विकल्प मिला है। हरियाणा में जिला स्तर पर यह 14वां वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र भवन होगा। अलग वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के मामले में हरियाणा देश भर का अग्रणी राज्य है।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनमानस को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाए। आज समाज में छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ रहे हैं, जिससे न्यायालय में कार्य का दबाव बढता जा रहा है। वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र, लोगों को कानूनी सहायता के साथ - साथ विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने हालसा की शुरू किए गए गरिमा के साथ वृद्घावस्था (एजिंग विद डिग्निटी) अभियान की सराहना करते हुए कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं,उन योजनाओं का वरिष्ठ नागरिकों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

बुजुर्गों के अधिकार पोस्टर का विमोचन किया
कार्यक्रम में जस्टिस मसीह व जस्टिस मनोज बजाज ने हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के विशेष अभियान गरिमा के साथ वृद्घावस्था (एजिंग विद डिग्निटी) का शुभारंभ करने के साथ ही बुजुर्गों के अधिकार पोस्टर का विमोचन किया। हालसा के सचिव एवं पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला व डालसा रेवाड़ी की सचिव वर्षा जैन ने उपस्थित अधिकावक्ताओं एवं लोगों को इन कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआर सेंटर कारगर साबित होगा : जस्टिस मनोज बजाज
जस्टिस मनोज बजाज ने कहा कि एडीआर सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से परिवादियों को सुलभ सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा, जिससे उनके धन व समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण लोग लंबित विवाद कोर्ट में चलने के उपरांत समझौता करते हैं, एडीआर सेंटर ऐसे लोगों के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार के कारण अब लोक अदालतों व एडीआर सेंटर के प्रति लोगों का रुझान निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश के लाखों लंबित केसों का निपटान किया जा रहा है। समाज के गरीब वर्ग, महिलाओं और जरूरतमंदों को न्याय दिलवाने में भी विधिक सेवा काफी लाभदायक साबित रही है। लोक अदालतों के माध्यम से निपटने वाले केसों में जीत हार की भावना समाप्त होती है और दोनों पक्ष स्वयं को जीते हुए मानकर राहत महसूस करते हैं।
अतिथियों का जताया आभार
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष कम जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह और प्रशासनिक जज मनोज बजाज का रेवाड़ी में एडीआर भवन का तोहफा देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला में लोक अदालतों के माध्यम से 92.7 प्रतिशत केसों का निपटान किया गया है। अब एडीआर सेंटर के माध्यम से अधिक विवादों को निपटाया जा सकेगा। इससे पहले जस्टिस मसीह व जस्टिस बजाज ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवनिर्मित एडीआर सेंटर का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व हरियाणा कला परिषद की टीम ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जस्टिस मसीह व जस्टिस बजाज को अलग-अलग स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार जैन के साथ न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग, सरताज बसवाना, अर्चना यादव, सुनील कुमार दीवान, फेमिली कोर्ट के जज हरबीर सिंह दहिया, सिविल जज पीयूष शर्मा, सीजेएम विनीत सपडा, जेएमआईसी रूपा, एएसपी पूनम दलाल व बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed