फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Open trials in sports nurseries on 26th and 27th March

Rewari News: खेल नर्सरियों में ओपन ट्रायल 26 व 27 मार्च को

Fri, 21 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Open trials in sports nurseries on 26th and 27th March
फोटो : 09शहर में स्थित राव तुलाराम स्टेडियम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। खेल प्रशिक्षकों को खेलवार नर्सरी अलॉट की गई है। इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के चयन के लिए 26 और 27 मार्च को सुबह 9 बजे ओपन ट्राॅयल ली जानी है।
इस ट्रायल में 8 से 14 व 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी ही प्रतिभागिता कर सकते हैं। खिलाड़ियों को ट्राॅयल के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड जन्म प्रमाणपत्र, दो फोटो व बैंक पासबुक की प्रति लेकर आना अनिवार्य है। कार्यकारी डीएसओ ममता गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षक व खेल का नाम और आयोजन स्थल के साथ तिथि की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


26 मार्च को राव तुलाराम स्टेडियम में प्रशिक्षक अनिल कुमार एथलेटिक्स, सुनील खत्री वुशू, कर्मबीर सिंह जूडो और आशारानी हैंडबॉल में खिलाड़ियों का ट्रायल लेंगे। शमशेर सिंह एथलेटिक्स में 26 मार्च को राजीव गांधी खेल परिसर पाचौर में ट्रायल लेंगे। इसी प्रकार 26 मार्च को प्रशिक्षक पूजा फुटबाॅल के खिलाड़ियों का ड्रायल राजीव गांधी खेल परिसर पाचौर, रजत यादव वाॅलीबाॅल खिलाड़ियों का ट्रॉयल अहीर काॅलेज और प्रशिक्षक पवन कुमार वाॅलीबाॅल खिलाड़ियों का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर नेहरूगढ़ में लेंगे। 27 मार्च को तुलाराम स्टेडियम में चरण सिंह फुटबाल खिलाड़ियों, संजीव फुटबाल खिलाड़ियों, शर्मिला यादव वाॅलीबाॅल खिलाड़ियों और रेणु बाक्सिंग खिलाड़ियों का ट्रायल लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



27 मार्च को राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में ममता देवी बाक्सिंग, विरेंद्र कुमार, ग्रामीण खेल परिसर कंवाली में हॉकी, बिजेंद्र कुमार राजीव गांधी खेल परिसर गुरावडा़ में हैंडबाल, विशाल खत्री खेल स्टेडियम बावल में कुश्ती के खिलाड़ियों का ट्रायल लेेंगे। वहीं प्रमोद कुमार राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में टेबल टेनिस खिलाड़ियों का ट्रायल 29 मार्च को लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed