{"_id":"61eee43e71e87f5b6a32222d","slug":"open-court-is-a-better-medium-of-communication-between-the-public-and-the-administration-sdm-rewari-news-rtk6366003141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला दरबार जनता और प्रशासन के बीच संवाद का बेहतर माध्यम : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला दरबार जनता और प्रशासन के बीच संवाद का बेहतर माध्यम : एसडीएम
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की ओर से गांव मीरपुर में उपमंडलस्तरीय खुला दरबार सोमवार को लगाया गया।इसमें मौजूद एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि खुला दरबार जनता और प्रशासन के बीच संवाद का बेहतर माध्यम है। इसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में खुला दरबार लगाकर गांव मीरपुर सहित गोकलपुर, कुंभावास, जांट-जांटी के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान सुनिश्चित किया गया। इस दौरान एसडीएम सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ ग्रामीण परिवेश तक सीधे तौर पर पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे खुले दरबार निश्चित तौर पर ग्रामीण विकास में अहम कदम हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। खुला दरबार में एसडीएम के समक्ष बिजली, पानी, सडकों के निर्माण सहित ग्रामीण परिेवेश में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतों की सुनवाई की गई। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं व नीतियों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहारकुशलता का परिचय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में रेवाड़ी प्रशासन पूरी सक्रियता से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है, ऐसे में ग्रामीणों का भी कर्तव्य बनता है कि प्रशासन की ओर से कराए जा रहे विकासात्मक कार्यों सहित स्वच्छता मुहिम में ग्रामीण भागीदार बनें।
इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप देशवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।